Chandra Grahan 2021 आज लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें कैसे, कब और कहां देख सकते हैं इसे

Chandra Grahan 2021 India वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज 26 मई दिन बुधवार को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 0217 बजे से शुरू होगा और शाम 0719 बजे पर होगा। जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण को कैसे और कहां देख सकते हैं।

Chandra Grahan 2021 India: वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज 26 मई दिन बुधवार को लगने वाला है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, ​बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने वाला है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02:17 बजे से शुरू होगा और शाम 07:19 बजे पर होगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया की तरह होगा। जागरण अध्यात्म जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण को कैसे और कहां देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्र ग्रहण हानिकारक नहीं होता है। आप चाहें तो इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। यदि आपके पास टेलिस्कोप हो, तो इस रोचक और दिलचस्प आकाशीय घटनाक्रम के बेहद खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। यह आपके लिए सबसे अलग अनुभव होगा। आप चाहें तो इसे सोलर फिल्टर वाले चश्मों से भी देख सकते हैं।


Recently Posted